ज़िम्मेदार कौन:खुले आसमान तले बारिश में भीगा सैकड़ों कुंटल सरकारी गेहूं
एफ सी आई के सरकारी खरीद केंद्र का मामला

औरंगाबाद:नवीन अनाज मंडी में भारतीय खाद्य निगम द्वारा संचालित सरकारी गैंहू खरीद केंद्र पर खुले आसमान तले रखा सैंकड़ों कुंटल गैंहू अधिकारी, कर्मचारियों की लापरवाही के चलते बारिश में भीग रहा है। सरकार द्वारा खरीदे गए बेशकीमती गैंहू की बर्बादी के लिए आखिर कौन जिम्मेदार है और शासन प्रशासन दोषियों के खिलाफ क्या कार्रवाई करेगा यह बताया जाना फिलहाल संभव नहीं है।
कस्बा औरंगाबाद स्थित नवीन अनाज मंडी के नवीन सब्जी मंडी क्षेत्र में गैंहू की सरकारी खरीद योजना के अंतर्गत भारतीय खाद्य निगम द्वारा गैंहू खरीद केंद्र स्थापित किया गया है। इस खरीद केंद्र पर खुले आसमान तले रखा सैंकड़ों कुंटल गैंहू गुरुवार को सुबह हुई बारिश में भीग गया। खास बात यह है कि खरीदे गए गैंहू के समय से उठान और रखरखाव की कोई समुचित व्यवस्था खरीद केंद्र संचालकों द्वारा नहीं की गई है जिसके चलते केन्द्र पर उठान नहीं होने के चलते रखा हुआ गैंहू बारिश में भीग गया। भीगा गैंहू भंडारन किये जाने पर खराब हो जायेगा इसकी परवाह किसी भी अधिकारी कर्मचारी को नहीं दिखाई दे रही। आखिर सरकारी गैंहू की इस बर्बादी के लिए कौन जिम्मेदार है? और शासन प्रशासन इस लापरवाही के जिम्मेदारों के खिलाफ क्या और कब कार्रवाई करेगा यह समय ही बता पायेगा।
रिपोर्टर राजेंद्र अग्रवाल






