दनकौर
पब्लिक इंटर कॉलेज में हुआ ऑडीटोरियम का भूमि पूजन

जहांगीरपुर:आज पब्लिक इंटर कॉलेज जहांगीरपुर गौतम बुद्ध नगर में माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा चलाई गई महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट अलंकार योजना के अंतर्गत एक ऑडिटोरियम का शिलान्यास जेवर विधानसभा क्षेत्र के विधायक ठाकुर धीरेंद्र सिंहजी ने विद्यालय की छात्राओं के द्वारा फीता काटकर कराया !

इस अवसर पर विधायक जी के साथ विद्यालय के प्रधानाचार्य कुलभूषण शर्मा एवं क्षेत्र के गणमान्य जन जहांगीरपुर नगर पंचायत के अध्यक्ष गजेंद्र मीणा, प्रबंध समिति के निवर्तमान अध्यक्ष चौ.एजवीर सिंह , केशव जैन ,ठाकुर संजीव सिंह, सीताराम शर्मा, विजय अग्रवाल , ठाकुर अरविंद सिंह ,दीपक चौधरी, राजेंद्र राणा, प्रदीप गहलौत आदि सैकड़ों लोग मौजूद रहे।






