बीडीआरडी सरस्वती विद्या मन्दिर इण्टर कॉलेज में प्रदेश निरीक्षक ने विद्यालय और कक्षाओं का किया अवलोकन

दनकौर:बिशम्बर दयाल राममूर्ति देवी सरस्वती विद्या मन्दिर इण्टर कॉलेज दनकौर गौतमबुद्धनगर में आज माननीय प्रदेश निरीक्षक विशोक जी का प्रवास हुआ। सर्वप्रथम प्रदेश निरीक्षक जी ने विद्यालय और कक्षाओं का अवलोकन किया व विद्यालय के प्रबंधक राकेश कुमार गर्ग जी के साथ विद्यालय के विकास हेतु अपने विचार व्यक्त किये। अन्त में प्रदेश निरीक्षक जी ने आचार्यों के साथ बैठक की, बैठक में आचार्य विकास के बिन्दूओं पर चर्चा की, उन्होंने बताया कि सभी आचार्यों को राष्ट्रीय शिक्षा नीति के अनुसार आदर्श पाठ योजना बनानी चाहिए, और पूर्ण तैयारी के साथ कक्षा में जाना चाहिए।
कक्षा का प्रबन्धन अच्छा होना चाहिए। किसी भी छात्र को शारीरिक दण्ड ना देकर मैत्रीपूर्ण व्यवहार कर समस्या का समाधान करना चाहिए। छात्रों को नई तकनीकी के माध्यम से शिक्षण कराना चाहिए। विद्यालय में सर और मैडम जैसे शब्दों का प्रयोग नही होना चाहिए। विद्या भारती के लक्ष्य को ध्यान में रखकर आचार्यों को अपना कार्य करना चाहिए। आचार्यों को आदर्श आचार्य के रूप में प्रस्तुत करना चाहिए। आचार्य बैठक के अंत में विद्यालय के प्रधानाचार्य जयप्रकाश सिंह ने प्रदेश निरीक्षक का आभार व्यक्त किया।
कल्याण मंत्र के साथ बैठक का समापन हुआ। बैठक में शिशु मन्दिर के प्रधानाचार्य देवदत्त शर्मा जी भी उपस्थित रहे।






