दनकौर

सामाजिक कार्यकर्ता चौधरी प्रवीण भारतीय का किया स्वागत

बिलासपुर : गौतम बुध नगर में मूलभूत समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर करप्शन फ्री इंडिया संगठन के संस्थापक चौधरी प्रवीण भारतीय भूख हड़ताल पर बैठे थे। उन्हें और उनके साथियों को 11 मई की शाम को प्रशासन ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। जेल से रिहा होने के बाद आज कनारसी गांव पहुंचने पर रोहतास नागर नेतृत्व में ग्रामीणों ने स्वागत किया।

करप्शन फ्री इंडिया संगठन के तहसील अध्यक्ष रोहतास नगर ने बताया कि गौतम बुद्ध नगर में भूजल दोहन,प्राइवेट स्कूलों व अस्पतालों की लूट,योग्यता के आधार पर युवाओं को रोजगार, किसानों की समस्याओं के समाधान हेतु संगठन के संस्थापक चौधरी प्रवीण भारतीय ने 11 मई को जिला मुख्यालय सूरजपुर में भूख हड़ताल की थी। गौतम बुध नगर प्रशासन ने चौधरी प्रवीण भारतीय और उनके साथी प्रेमराज भाटी राकेश नागर पवन यादव को जेल भेज दिया था। जेल से रिहा होने के बाद कनारसी गांव पहुंचने पर ग्रामीणों ने फूल माला पहनकर किया स्वागत।

इस मौके पर बिजेंदर नागर नरेंद्र नागर ब्रह्मपाल सिंह कपसिया मनिंदर नागर सौरभ मुन्सी रोहतास नागर सुबोद प्रीत नागर आदि मौजूद रहे ।

रिपोर्ट घनश्याम पाल

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!