राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रो. विनोद नागर का रायबरेली-अमेठी आगमन पर सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत

रायबरेली/अमेठी:भारत राष्ट्रीय सेवक संघ (BRSS) के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रोफेसर (डॉ.) विनोद नागर जी के जनपद रायबरेली-अमेठी पहुंचने पर शालीमार पैलेस होटल में भव्य स्वागत समारोह आयोजित किया गया।
जिला अध्यक्ष प्रेरणा श्रीवास्तव जी के नेतृत्व में BRSS के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने प्रो. नागर जी का माल्यार्पण एवं अंगवस्त्र भेंट कर जोरदार अभिनंदन किया। स्वागत समारोह में लगभग 600 कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
प्रो. नागर जी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि BRSS का उद्देश्य “राष्ट्र हितं सर्वोपरि | राष्ट्र प्रथम” के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाना है। उन्होंने “बच्चे डूबने से बचाओ” अभियान सहित आगामी बैठकों एवं सामाजिक गतिविधियों को जमीनी स्तर पर और अधिक प्रभावी बनाने पर बल दिया।
जिला अध्यक्ष प्रेरणा श्रीवास्तव जी ने कहा कि प्रो. नागर जी के मार्गदर्शन में रायबरेली-अमेठी में संगठनात्मक कार्य को नई गति मिलेगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अनुशासन एवं समर्पण के साथ जनता की सेवा में जुटने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में BRSS के जिला एवं मंडल स्तर के पदाधिकारी, महिला कार्यकर्ता एवं गणमान्य नागरिक बड़ी संख्या में मौजूद रहे।






