ग्रेटर नोएडा

ग्रीष्मकालीन समर कैंप में विद्यार्थियों ने अर्जित किए नवीन अनुभव एवं रचनात्मक कौशल

ग्रेटर नोएडा:जी डी गोयंका पब्लिक स्कूल, ग्रेटर नोएडा के स्वर्ण नगरी परिसर में दिनांक 25 मई से 29 मई 2026 तक ग्रीष्मकालीन शिविर का भव्य एवं सफल आयोजन किया गया। इस विशेष शिविर में प्री-नर्सरी से कक्षा आठवीं तक के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। शिविर का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के साथ उनकी रचनात्मकता, आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता तथा व्यावहारिक ज्ञान को विकसित करना था।

पाँच दिवसीय इस आकर्षक शिविर के अंतर्गत विद्यार्थियों हेतु अनेक ज्ञानवर्धक, मनोरंजक एवं सृजनात्मक गतिविधियों का आयोजन किया गया। बच्चों ने जलक्रीड़ा उत्सव में अत्यंत आनंदपूर्वक सहभागिता की तथा विभिन्न मनोरंजक खेलों एवं गतिविधियों के माध्यम से उत्साहपूर्ण अनुभव प्राप्त किए।

इसके अतिरिक्त बच्चों को फोनेटिक्स, डांस बीट्स, कलिनरी कोर्स, रोबोटिक्स, यंग इंजीनियरिंग क्लब, डिजिटल लर्निंग, म्यूजिक एवं ऑर्केस्ट्रा, थिएटर, तथा पर्सनैलिटी डेवलपमेंट जैसी रचनात्मक एवं ज्ञानवर्धक गतिविधियों से परिचित कराया गया।समर कैंप के दौरान बच्चों के लिए विभिन्न प्रकार के खेल एवं समूह गतिविधियाँ भी आयोजित की गईं, जिनसे उनमें टीम भावना, नेतृत्व क्षमता तथा आत्मविश्वास का विकास हुआ। सभी गतिविधियों में विद्यार्थियों ने अत्यंत उत्साह एवं ऊर्जा के साथ भाग लिया। समर कैंप के माध्यम से बच्चों के ज्ञान, कौशल एवं रचनात्मक सोच में उल्लेखनीय वृद्धि देखने को मिली।

विद्यालय की प्रधानाचार्या डॉ रेनू सहगल ने सभी विद्यार्थियों को उनकी सक्रिय सहभागिता के लिए विशेष बधाई दी तथा उन्हें निरंतर सीखने और अपनी प्रतिभा को निखारने के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की गतिविधियाँ बच्चों के मानसिक, शारीरिक एवं सामाजिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।

समर कैंप का यह आयोजन बच्चों के लिए यादगार एवं प्रेरणादायक अनुभव साबित हुआ।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!