सेमीफाइनल मुकाबले में दौलतपुर की शानदार जीत
बदरखा सीरबस क्रिकेट टूर्नामेंट के सेमीफाइनल का हुआ शुभारंभ,खिलाड़ियों से परिचय कर बढ़ाया उत्साह

छतारी : गांव बदरखा सीरबस में आयोजित विशाल क्रिकेट टूर्नामेंट के सेमीफाइनल मुकाबलों का शुभारंभ रविवार शाम अनिल चौधरी ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर उन्होंने दोनों टीमों के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनका उत्साहवर्धन किया।
छतारी के गांव बदरखा सीरबस में आयोजित विशाल क्रिकेट टूर्नामेंट के पहले सेमीफाइनल मुकाबले में घुसराना और दौलतपुर की टीमों के बीच रोमांचक मुकाबला खेला गया। दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया और दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। मुकाबले में दौलतपुर की टीम ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन करते हुए जीत दर्ज कर फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली। इस दौरान महेश मीणा, सुखवीर सिंह, सुमित कुमार, अंकित गिरी, तरुण मीणा, अमित, दिलावर सिंह, राजू राघव, धवल सिंह सहित बड़ी संख्या में खेल प्रेमी एवं ग्रामीण मौजूद रहे।
रिपोर्टर उपेंद्र शर्मा






