भाकियू लोकशक्ति की यमुना प्राधिकरण के अधिकारियों के साथ हुई सकारात्मक वार्ता
जेवर टोल मैनेजर पर कार्रवाई व किसानों की विभिन्न मांगों पर हुई चर्चा

ग्रेटर नोएडा: आज यमुना विकास प्राधिकरण के सभागार में ए.सी.ई.ओ. (ACEO) राजेश कुमार सिंह व ओ.एस.डी. (OSD) शैलेंद्र सिंह के साथ भारतीय किसान यूनियन लोकशक्ति के पदाधिकारियों महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई। यह वार्ता मुख्य रूप से यमुना एक्सप्रेसवे के जेवर टोल प्लाजा मैनेजर द्वारा की गई अभद्र टिप्पणी के विरोध और किसानों की लंबित मांगों को लेकर आयोजित की गई थी।
टोल प्लाजा मैनेजर के दुर्व्यवहार के मामले पर वार्ता के दौरान प्राधिकरण के उच्च अधिकारियों ने किसानों को पूरी तरह से आश्वस्त किया कि उक्त मैनेजर के खिलाफ सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। अधिकारियों ने बताया कि संबंधित मैनेजर के विरुद्ध एक शिकायती पत्र सुरक्षा कंपनी के उच्च अधिकारियों को भेजा जा रहा है।इसके साथ ही, संगठन द्वारा सौंपे गए ज्ञापन के सभी बिंदुओं पर बिंदुवार विस्तृत चर्चा हुई। इसमें मुख्य रूप से आगरा तक सर्विस रोड का निर्माण, यमुना एक्सप्रेसवे का अतिरिक्त ब्याज सहित मुआवजा प्रदान करना तथा प्रभावित किसानों को आवासीय प्लॉट (आबादी प्लॉट) का आवंटन आदि से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दे शामिल रहे। प्राधिकरण के अधिकारियों ने इन सभी विषयों पर सकारात्मक रुख दिखाते हुए उचित निस्तारण का भरोसा दिया है।
भारतीय किसान यूनियन (लोकशक्ति) की इस बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष मास्टर श्योराज सिंह एवं राष्ट्रीय प्रवक्ता ठाकुर ओमवीर सिंह मुख्य रूप से उपस्थित रहे। इनके साथ रविन्द्र चौधरी, प्रमोद शर्मा, ठाकुर अमित गौर, विश्वास नगर, योगेन्द्र छोकर, आनन्द सरपंच, संजय दादा, विजय कुमार, हरिओम भाटी, कपिल गौड़, कृष्ण भाटी, प्रमोद कुमार, अरुण चौधरी, रोताश सिंह, मोनू भाटी, सतवीर सिंह आदि किसान प्रमुख रूप से मौजूद रहे।






