बुलन्दशहर

राय बहादुर की समाधि जगमगायेगी हाई मास्ट लाइट से

सपा सांसद प्रोफेसर रामगोपाल यादव की निधि से लगेगी 

औरंगाबाद( बुलंदशहर )अमर सिंह महाविद्यालय लखावटी के संस्थापक रायबहादुर स्वर्गीय चौधरी अमर सिंह की समाधि पर अब हाई मास्ट लाइट लगाई जाएगी। सपा के राज्यसभा सांसद प्रोफेसर रामगोपाल यादव ने इस कार्य के लिए दो लाख पिचहतर हजार रुपए स्वीकृत किए हैं।

अमर सिंह महाविद्यालय लखावटी परिसर स्थित कालेज संस्थापक रायबहादुर चौधरी अमर सिंह जी की समाधि पर लगने वाली हाई मास्ट लाइट 16 मीटर ऊंची बारह लाइटों युक्त होगी। जिसके लगने से समाधि जगमग होगी साथ ही समूचे महाविद्यालय परिसर में प्रकाश की उत्तम व्यवस्था संभव हो सकेगी। प्रोफेसर रामगोपाल यादव ने 11 जून को पत्र लिखकर जिलाधिकारी बुलंदशहर को अपनी सांसद निधि से धनराशि उपलब्ध कराई है। उक्त जानकारी रायबहादुर परिवार के भवतोष चौधरी ने देते हुए प्रोफेसर रामगोपाल यादव का आभार व्यक्त किया है।

रिपोर्टर राजेंद्र अग्रवाल

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!