ग्रेटर नोएडा

ग्राम कुलेसरा की जनसमस्याओं को लेकर वीर विराट एसोसिएशन ने प्राधिकरण के अधिकारियों को सौंपा ज्ञापन

ग्रेटर नोएडा:वीर विराट एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अभिषेक के नेतृत्व में संगठन के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण में ग्राम कुलेसरा की जनसमस्याओं को लेकर अधिकारियों को ज्ञापन सौंपा।

ज्ञापन में ग्राम कुलेसरा की टूटी-फूटी सड़कों, जर्जर नालियों, जलभराव तथा बढ़ती महामारी की समस्या को प्रमुखता से उठाया गया। संगठन ने मांग की कि ग्राम में नालियों एवं सड़कों का शीघ्र निर्माण एवं विकास कार्य कराया जाए, जिससे बरसात के दौरान होने वाले जलभराव से ग्रामीणों को राहत मिल सके।

इस अवसर पर संगठन के सम्मानित पदाधिकारी सुमित , चमन , सर्वेश कुमार, मोनू कुमार (डायरेक्टर असिस्टेंट) सहित अन्य साथी उपस्थित रहे। प्रतिनिधिमंडल ने अधिकारियों को बताया कि बरसात के समय ग्राम के अनेक क्षेत्रों में पानी भर जाने से आवागमन बाधित हो जाता है तथा संक्रामक बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है।

राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अभिषेक ने कहा कि ग्राम कुलेसरा के विकास एवं जनहित के मुद्दों पर संगठन लगातार संघर्ष करता रहेगा। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से मांग की कि ग्रामीणों की समस्याओं का तत्काल संज्ञान लेकर आवश्यक विकास कार्य प्रारंभ किए जाएं।

वीर विराट एसोसिएशन ने कहा कि यदि ग्राम कुलेसरा की समस्याओं का शीघ्र समाधान नहीं किया गया, तो संगठन ग्रामीणों के हित में लोकतांत्रिक एवं शांतिपूर्ण आंदोलन करने के लिए बाध्य होगा।

 

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!