बुलन्दशहर

कृपाल आश्रम और सरस्वती विद्या मंदिर में रविवार को मनाया जाएगा योग दिवस 

सैंकड़ों लोग करेंगे योग

औरंगाबाद (बुलंदशहर )अंतरराष्ट्रीय योगदिवस पर कस्बे में कृपाल आश्रम और सरस्वती विद्या मंदिर परिसर में योग शिविर आयोजित किए जाएंगे। शिविर में योगाचार्य लोगों को योगिक क्रियायें सिखायेंगे।

कृपाल आश्रम मूढ़ी बकापुर बिजली घर रोड पर योग गुरु जयप्रकाश गुप्ता रविवार को सुबह छः बजे से सात बजे तक योगिक क्रियायें करायेंगे।

सरस्वती विद्या मंदिर शिव नगर में प्रांतीय सहसंयोजक सामाजिक सद्भाव योगाचार्य यशपाल सोलंकी रविवार को सुबह साढ़े सात बजे से शिविर में भाग लेने वालों को योग प्रशिक्षण देंगे।

रिपोर्टर राजेंद्र अग्रवाल

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!