सड़क दुघर्टना में बाइक सवार युवक की मौत
शव कब्जे में लेकर पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने भेजा ,गांव कौड़ा शमशाबाद में शोक व्याप्त

औरंगाबाद (बुलंदशहर )परवाना शमसाबाद रोड़ पर एक बाइक सवार युवक की बाइक अनियंत्रित होकर छः फुट नीचे खेत में जा गिरी । युवक की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराने मोर्चरी भेजा। घटना से पूरे गांव में शोक व्याप्त है।
गांव कौड़ा शमशाबाद निवासी लोकेश लोधी पुत्र रामदास लोधी उम्र लगभग 38 वर्ष मंगलवार को सायं लगभग पांच बजे बाइक से परवाना जा रहा था। बंबे के सामने किसी वाहन को बचाने के दौरान बाइक अनियंत्रित होकर जीतू डेरी वाले के खेत में जा गिरी। सड़क से छः फिट गहरे खेत में मूंजी लगाने के लिए पानी भरा हुआ था। मूंह के बल गिरे लोकेश की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। सूचना पाकर खानपुर थाना प्रभारी रितेश कुमार,जाडौल चौकी इंचार्ज राशु त्यागी मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराने मोर्चरी भिजवाया। घटना से पूरे गांव में शोक व्याप्त है।
रिपोर्टर राजेंद्र अग्रवाल






