समाजसेवियों ने किया गौशाला में हरा चारा दान
लगातार पांच दिन पहुंचायेंगे गौ शाला में एक टृाली हरा चारा

औरंगाबाद (बुलंदशहर )गौ सैवा को सच्ची ईश सेवा मानने वाले गौ प्रेमी समाजसेवियों ने सराहनीय पहल करते हुए शनिवार को शमशाबाद रोड स्थित नगर पंचायत द्वारा संचालित कान्हा गौशाला में पहुंच कर गौ वंश को अपने हाथों हरा चारा खिलाया। चामुंडा मंदिर कमेटी के अध्यक्ष जसवंत सिंह सैनी कोषाध्यक्ष जवाहर लाल सैनी ने बताया कि उनका मानना है कि गौ सेवा से बढ़कर कोई सेवा नहीं है। गौ माताओं की सेवा करना बड़े सौभाग्य की बात है। उन्होने बताया कि हमने बीस हजार रुपए की लागत से खेत में खड़ा चार बीधा हरा चारा गौ सेवा हेतु खरीदा है। हम लगातार पांच दिन तक प्रत्येक दिन एक टृाली हरा चारा कटिंग कराकर गौ शाला में पहुंचा कर गौ माताओं की सेवा करेंगे।

मूला सैनी, अरुण कुमार, विशाल कुमार, मनीष सैनी, सुरेश कुमार उर्फ बुद्ध सिंह एडवोकेट आदि ने भी गौशाला में गौसेवा में सहयोग किया।
रिपोर्टर राजेंद्र अग्रवाल






