बुलन्दशहर

राहुल चौधरी बने औरंगाबाद थाना प्रभारी 

मौहम्मद असलम खान की स्वाट टीम प्रभारी के रुप में ताजपोशी

औरंगाबाद (बुलंदशहर )औरंगाबाद थाना प्रभारी मौहम्मद असलम खान को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने एक बार फिर स्वाट टीम की कमान सौंपी है। उनके स्थान पर बीबीनगर थाना प्रभारी राहुल चौधरी को औरंगाबाद थाना प्रभारी बनाया गया है।

4 मई 2026 को स्वाट टीम प्रभारी मौहम्मद असलम खान ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के आदेश पर औरंगाबाद थाने का पदभार ग्रहण किया था। मात्र 70 दिन ही औरंगाबाद थाना प्रभारी रहे मौहम्मद असलम खान को एक बार फिर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिंह ने स्वाट टीम प्रभारी बनाया है। उनके स्थान पर बीबीनगर थाना प्रभारी राहुल चौधरी को औरंगाबाद थाना प्रभारी बनाया है।

विदित हो कि खुर्जा हत्याकांड के मुख्य आरोपी जीतू सैनी के एन्काउन्टर से चर्चित मौहम्मद असलम खान जिले के तेजतर्रार पुलिस अधिकारी के रूप में अपनी अलग पहचान बना चुके हैं। राहुल चौधरी के आज ही कार्यभार ग्रहण करने की आशा जताई जा रही है।

रिपोर्टर राजेंद्र अग्रवाल

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!