पैसे मांगने पर पिज्जा सैंटर मालिक को दो युवकों ने जमकर धुना
नामजद हमलावरों के खिलाफ मामला दर्ज आरोपी फरार होने में कामयाब

औरंगाबाद( बुलंदशहर )कस्बे में एक पिज्जा सैंटर पर दो युवकों ने पिज्जा के पैसे मांगने पर पिज्जा सैंटर मालिक पर हमला बोल दिया। सैटर मालिक को जमकर धुना। चीख-पुकार सुनकर लोगों को आते देख हमलावर बाद में भुगत लेने की धमकी देते हुए भाग निकले। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज कर दोनों आरोपियों को तलाशा लेकिन हमलावर फरार होने में कामयाब रहे।

जहांगीराबाद रोड स्थित पिज्जा द हैवन नामक रैस्टोरैंट पर शनिवार की शाम दो युवकों ने पिज्जा खाया और चल दिए। रेस्टोरेंट मालिक मेहताब पुत्र अब्दुल रसीद निवासी मौहल्ला अजीजाबाद ने पैसे मांगे तो उन्होने हेकडी दिखाते हुए गाली-गलौज करने के साथ मारपीट शुरू कर दी। एक युवक ने कुर्सी उठा कर मेहताब को दे मारी। जान के लाले देख मेहताब शोर मचाते हुए भाग खड़ा हुआ। हमलावर लोगों को आते देख बाद में भुगत लेने की धमकी देते हुए भाग निकले।
मेहताब की तहरीर पर पुलिस ने अनस पुत्र असगर, तथा वसीम पुत्र हाजी फरमान निवासी मक्का मस्जिद के पास मोहल्ला अजीजाबाद कस्बा औरंगाबाद के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की। हमलावर आरोपी फरार होने में कामयाब रहे। घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद है उसका विडियो वायरल हो रहा है। थाना प्रभारी मनोज कुमार ने बताया कि दोनों नामजदों की तलाश सरगर्मी से जारी है। दोनों को शीघ्र बंदी बनाकर जेल भेजा जाएगा।
रिपोर्टर राजेंद्र अग्रवाल






