आदिरेज प्रोडक्शन के फैशन एंड टैलेंट शो 2026 (सीजन-3) का भव्य आयोजन संपन्न

मथुरा: आदिरेज प्रोडक्शन द्वारा आयोजित फैशन एंड टैलेंट शो 2026 (सीजन-3) का भव्य एवं सफल आयोजन संपन्न हुआ। कार्यक्रम में किड्स, टीनेज, मिस, मिसेज सावन, ब्राइडल एवं रिलेशन सहित विभिन्न आयु वर्ग के प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपनी प्रतिभा, आत्मविश्वास तथा व्यक्तित्व का शानदार प्रदर्शन किया।
आयोजन की विशेषता यह रही कि शो के सभी राउंड भारतीय संस्कृति एवं परंपरा पर आधारित थे। प्रतिभागियों ने पारंपरिक परिधानों और आकर्षक प्रस्तुतियों से दर्शकों एवं निर्णायकों का मन मोह लिया। जूरी एवं निर्णायक मंडल ने सभी प्रस्तुतियों का निष्पक्ष एवं गहन मूल्यांकन कर विभिन्न श्रेणियों के विजेताओं की घोषणा की।
प्रतियोगिता में मिस कैटेगरी की विजेता सौम्या गौर, किड्स कैटेगरी की विजेता उर्वशी, टीनेजर कैटेगरी की विजेता काना, मिसेज कैटेगरी एवं बेस्ट सावन एक्सप्लेन (प्रेजेंटेशन) अवॉर्ड की विजेता ललिता टाक, ब्राइडल क्वीन का खिताब खुशी तथा रिलेशन कैटेगरी की विजेता नंदिनी एवं जानवी रहीं। सभी विजेताओं को ट्रॉफी एवं सम्मान-पत्र देकर सम्मानित किया गया। वहीं सभी प्रतिभागियों को सहभागिता के लिए एप्रिसिएशन सर्टिफिकेट एवं ट्रॉफी प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया गया।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से श्रीमती चीनू जैन, आयुषी केशवी, श्रीमती क्षमता यादव, रिचा अग्रवाल, श्वेता बंसल, डॉ. कुशवेन एवं मिस आकांक्षा सहित अनेक गणमान्य अतिथियों ने अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराई।
पूरे कार्यक्रम का आकर्षक एवं प्रभावशाली संचालन एंकर अपूर्वा शर्मा ने किया, जिनकी शानदार प्रस्तुति ने आयोजन में चार चाँद लगा दिए।

संपूर्ण कार्यक्रम का सफल आयोजन एवं व्यवस्थापन सीईओ आदित्य सिंह तथा आयोजिका नम्रता सिंह के कुशल नेतृत्व एवं देखरेख में संपन्न हुआ। यह आयोजन प्रतिभागियों के लिए अपनी प्रतिभा को मंच देने के साथ-साथ भारतीय संस्कृति, परंपरा और आत्मविश्वास को प्रोत्साहित करने का एक सफल प्रयास साबित हुआ।






