दनकौर

सावन के प्रथम सोमवार पर भूतेश्वर महादेव मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब

बिलासपुर : सावन माह के प्रथम सोमवार को बिलासपुर स्थित भूतेश्वर महादेव मंदिर में भगवान शिव के दर्शन एवं जलाभिषेक के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। सुबह से ही श्रद्धालु गंगाजल, दूध, बेलपत्र, धतूरा एवं पुष्प अर्पित कर भगवान भोलेनाथ का विधि-विधान से पूजन करते रहे। मंदिर परिसर हर-हर महादेव और बोल बम के जयघोष से भक्तिमय वातावरण में सराबोर रहा।

मंदिर के सेवक रमाकांत शर्मा ने बताया कि भूतेश्वर महादेव मंदिर में वर्षभर श्रद्धालुओं के सहयोग से नियमित रूप से पूजा-अर्चना, भजन-कीर्तन, आरती, भंडारा एवं प्रसाद वितरण जैसे धर्मार्थ कार्य होते रहते हैं। उन्होंने बताया कि सावन माह के अवसर पर मंदिर को विशेष रूप से सजाया गया है तथा श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए व्यापक व्यवस्थाएं की गई हैं।

उन्होंने कहा कि क्षेत्र ही नहीं, बल्कि दूरदराज से आने वाले सैकड़ों श्रद्धालुओं की गहरी आस्था भूतेश्वर महादेव मंदिर से जुड़ी है। श्रद्धालुओं का विश्वास है कि यहां सच्चे मन से भगवान भोलेनाथ से मांगी गई मनोकामना अवश्य पूर्ण होती है। पूरे दिन श्रद्धालुओं का मंदिर में आना-जाना लगा रहा और सभी ने सुख-समृद्धि एवं विश्व कल्याण की कामना करते हुए भगवान शिव का जलाभिषेक किया।

रिपोर्टर घनश्याम पाल

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!