किसान मंच

दिल्ली में सैकड़ों संगठनों की उपस्थिति में होगी राष्ट्रव्यापी आंदोलन की घोषणा

ग्रेटर नोएडा:संयुक्त किसान मोर्चा में शामिल हुए तीन दर्जन से अधिक किसान संगठनों ने आज “भारत छोड़ो आंदोलन” की वर्षगांठ पर नोएडा के कोंडली ग्राम स्थित होटल गणेश्वरम में रणनीतिक बैठक कर किसानों की समस्याओं को राष्ट्रीय स्तर पर उठाने के लिए संकल्प लिया, अगले माह दिल्ली में सैकड़ों संगठनों की उपस्थिति में होगी राष्ट्रव्यापी आंदोलन की घोषणा।

संयुक्त किसान मोर्चा SKM में शामिल हुए 36 से अधिक किसान संगठनों के पदाधिकारियों ने आज  9 अगस्त 2026 को देश की आजादी से पूर्व महात्मा गांधी के नेतृत्व में हुए अंग्रेजों भारत छोड़ो आंदोलन की वर्षगांठ पर भूमि अधिग्रहण की समस्याओं के अंतर्गत 10% प्लॉट, नए भूमि अधिग्रहण कानून के सभी लाभ दिये जाने तथा एम.एस. पी. गारंटी कानून लागू किये जाने और भारत अमेरिका ट्रेड डील वापस लिए जाने के साथ ही देश में ग्राम स्वराज की स्थापना और किसानों की कर्जा मुक्ति की 5 सूत्रीय मांगों को लेकर नोएडा के सैक्टर 149 में ग्राम कोंडली के पास स्थित होटल गणेश्वरम में मजबूत आंदोलन के लिए कमर कसी, सर्व सम्मति से संयुक्त किसान मोर्चा (SKM) की कॉर्डिनेशन कमेटी और राष्ट्रीय कार्यकारिणी का भी गठन किया गया।

इस मौके पर गहन मंत्रणा के बाद अगले माह सैकड़ों किसान किसान संगठनों की उपस्थिति में दिल्ली में मीटिंग बुलाकर राष्ट्रीय स्तर के किसान आंदोलन का आह्वान किया गया।

उपस्थित किसान नेताओं में दशरथ कुमार राजस्थान,डी के शर्मा हरियाणा, सुरेंद्र प्रधान,अनिल तालान, सुनील फौजी,चौ•रमेश कसाना,भूपेंद्र चौधरी, मुनीन्द्र पहलवान, मामचंद नागर, मीनू चौधरी,महकार नागर, राजकुमार नागर,महेश कसाना, गजब सिंह भाटी, नरेश चपरगढ़, सूबे राम डाबरा, भीम सिंह भाटी, मनमिन्दर बीडीसी, रिंकू यादव, जगदीश कुमार राजस्थान आदि सहित 3 दर्जन से अधिक नेताओं ने अपने सुझाव रखे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!