किसान मंच

18 अगस्त तक समाधान न हुआ तो 24 अगस्त को यमुना प्राधिकरण पर होगी महापंचायत- पवन खटाना

ग्रेटर नोएडा:संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर आज भारतीय किसान यूनियन के नेतृत्व में ग्रेटर नोएडा में विशाल “बाइक तिरंगा यात्रा” निकाली गई। यात्रा यमुना एक्सप्रेस-वे के जीरो प्वाइंट से शुरू होकर परी चौक होते हुए यमुना औद्योगिक विकास प्राधिकरण कार्यालय पर पहुंचकर संपन्न हुई।

भाकियू के राष्ट्रीय महामंत्री एवं प्रदेश प्रवक्ता पवन खटाना के नेतृत्व में सैकड़ों किसान बाइकों पर राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा लेकर रवाना हुए।

यमुना प्राधिकरण कार्यालय पहुंचकर किसानों ने यमुना प्राधिकरण के ओएसडी अभिषेक शाही को सरकार के नाम गौतम बुद्ध नगर के किसानों की मांगों से संबंधित ज्ञापन सौंपा। इस दौरान राष्ट्रध्वज के सम्मान में वंदे मातरम् के नारे लगाए गए।

ज्ञापन सौंपने के बाद राष्ट्रीय महामंत्री पवन खटाना ने कहा कि “अगर ज्ञापन में उठाई गई सभी समस्याओं का समाधान 18 अगस्त 2026 तक कर दिया जाता है तो हम प्राधिकरण के अधिकारियों का धन्यवाद करेंगे। अन्यथा 24 अगस्त 2026 को यमुना प्राधिकरण पर विशाल महापंचायत का आयोजन किया जाएगा।”

मीडिया प्रभारी सुनील प्रधान ने बताया कि इस तिरंगा यात्रा के माध्यम से सरकार को यह संदेश दिया गया कि किसान अपनी मांगों को शांतिपूर्ण तरीके से रखना चाहते हैं। सरकार को किसानों के हित में तत्काल निर्णय लेने चाहिए।

ज्ञापन में 64.7% अतिरिक्त प्रतिकर का भुगतान,आबादी, लीजबैक, शिफ्टिंग* के लंबित प्रकरणों का निस्तारण,  10% आवासीय भूखण्ड* की नीति लागू करना,युवाओं को रोजगार और प्रभावित परिवारों का पुनर्वास,न्यूनतम समर्थन मूल्य की गारंटी और किसानों का कर्ज माफ करना, शामिल की गईं

इस अवसर पर भाकियू जिलाध्यक्ष रॉबिन नागर, जिला मीडिया प्रभारी सुनील प्रधान, अजीत अधाना, अनित कसाना, सुरेंद्र नागर, मटरू नागर, लाला यादव, राकेश खाजपुर, प्रकाश फौजी, अमित डेढ़ा, जगत प्रधान, ललित चौहान, बेली भाटी, बेगराज प्रधान, भगत सिंह प्रधान, विनोद पंडित, योगेश भाटी, संदीप खटाना, अमित जैलदार, शोभित गुर्जर, सुंदर खटाना, सचिन कसाना, धर्मपाल स्वामी, लाला चौधरी, योगेश रनहैरा, मनीष, बिरजू, संजू नागर, एडवोकेट संदीप चपराना, पवन नागर, प्रदीप नागर, बिल्लू योगी, नंबरदार प्रिंस गैराठी, गुल हसन, भरत, नवनीत खटाना, मोनू शर्मा, मंडी श्याम नागर, अजीत गैराठी, रोहतास चपराना, जगदीश, इंद्रजीत गैराठी, प्रेम चंदीला, चिराग बैसला, राजमल, ऋषि पंडित, सुभाष सलारपुर, भिखारी प्रधान इंद्रेश चेची सहित सैकड़ों किसान उपस्थित रहे।

भाकियू नेताओं ने स्पष्ट कहा कि यदि किसानों की समस्याओं का शीघ्र समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन को गांव गांव जाकर और तेज किया जाएगा।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!