दनकौर

छात्र-छात्राओं ने हाथों में तिरंगा लेकर मनाया हर घर तिरंगा / भारत विभाजन विभिशिका स्मृति दिवस

जहांगीरपुर : विद्यालय में हर घर तिरंगा / भारत विभाजन विभिशिका स्मृति दिवस कार्यक्रम विद्यालय में पहले राष्ट्रगीत फिर राष्ट्रगान उसके बाद भाषण प्रतियोगिता , वाद – विवाद प्रतियोगिता कराते हुए मनाया गया। mygov पोर्टल पर राष्ट्रीय ऑनलाइन क्विज प्रतियोगिता की जानकारी दी गई ।

विद्यालय के प्रधानाचार्य कुलभूषण शर्मा ने अपने उद्बोधन में सभी छात्र /छात्राओं से व स्टाफ से अपने- अपने घर की छतों पर तिरंगा लगाने की अपील की ! इस कार्यक्रम के प्रभारी राकेश कुमार और उजाला के साथ समस्त विद्यालय परिवार ने सहयोग करते हुए इसको संपन्न कराया सभी छात्र-छात्राओं ने हाथों में तिरंगा लेकर नारे लगाते हुए जहांगीरपुर कस्बे में प्रभात फेरी निकाली साथ में जहांगीरपुर नगर पंचायत के कर्मचारी भी शामिल हुए और सभी को हर घर तिरंगा लगने की गुजारिश भी की ।

इस अवसर पर प्रधानाचार्य कुलभूषण शर्मा के साथ मदन गोपाल शर्मा एवं समस्त स्टाफ उपस्थित रहा ,

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!