उत्तर प्रदेश
ओम प्रकाश गिरी बलिया जिलाध्यक्ष घोषित

बलिया: आजाद अधिकार सेना की राष्ट्रीय महासचिव डॉ नूतन ठाकुर ने ग्लोबल न्यूज 24×7 के मुख्य संपादक ओमप्रकाश गोयल को बताया कि आजाद अधिकार सेना ने अनुभवी राजनीतिक व्यक्ति ओमप्रकाश गिरी को बलिया में पार्टी का नया जिला अध्यक्ष बनाया है।
ओमप्रकाश गिरी जमीनी स्तर पर सक्रिय सामाजिक और राजनीतिक कार्यकर्ता हैं और एक लंबे समय से लोगों के अधिकारों के लिए काम कर रहे हैं।
पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमिताभ ठाकुर ने कहा कि ओमप्रकाश गिरी पार्टी के अन्याय, अत्याचार और भ्रष्टाचार के विरोध तथा आम नागरिक के अधिकारों के संघर्ष के मूल मुद्दों को बलिया में आगे बढ़ाएंगे।






