दनकौर

श्री द्रोणाचार्य (पी.जी.) कॉलेज में हुआ मेजर ध्यानचंद जयंती एवं राष्ट्रीय खेल दिवस का आयोजन       

दनकौर :श्री द्रोणाचार्य (पी.जी.) कॉलेज, दनकौर, गौतम बुद्ध नगर में महान हॉकी खिलाड़ी एवं हॉकी के जादूगर के नाम से विख्यात मेजर ध्यानचंद की जयंती के अवसर पर राष्ट्रीय खेल दिवस का आयोजन हर्षोल्लास एवं गरिमामय वातावरण में किया गया।

कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. गिरीश कुमार वत्स, उपप्राचार्या एवं आईक्यूएसी समन्वयक डॉ. रश्मि गुप्ता, समस्त शिक्षकगण, कर्मचारीगण एवं छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।

कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. गिरीश कुमार वत्स द्वारा मेजर ध्यानचंद के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर एवं पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया। इस अवसर पर मेजर ध्यानचंद के जीवन, संघर्ष, खेल उपलब्धियों तथा देश के लिए उनके अतुलनीय योगदान का स्मरण करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

कार्यक्रम का आयोजन महाविद्यालय के विज्ञान विभागाध्यक्ष श्री अमित नागर एवं बी.सी.ए. विभाग की सहायक आचार्या सुश्री रूचि शर्मा द्वारा किया गया।

इस अवसर पर डॉ. राजीव उर्फ पिंटू पांडेय ने मेजर ध्यानचंद के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए विद्यार्थियों को उनके जीवन से प्रेरणा लेने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि मेजर ध्यानचंद ने अपनी असाधारण प्रतिभा, अनुशासन, समर्पण एवं कठिन परिश्रम के बल पर भारतीय हॉकी को विश्व स्तर पर एक विशिष्ट पहचान दिलाई। उनका जीवन युवा पीढ़ी के लिए प्रेरणा एवं मार्गदर्शन का एक उत्कृष्ट स्रोत है।

कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को खेलों के महत्व से अवगत कराते हुए स्वस्थ, अनुशासित एवं सक्रिय जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया गया। साथ ही सभी उपस्थितजनों ने खेलों को अपने जीवन का अभिन्न अंग बनाने तथा शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने का संकल्प लिया।

इस अवसर पर महाविद्यालय के शिक्षकगण, कर्मचारीगण एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन मेजर ध्यानचंद के राष्ट्र एवं भारतीय खेल जगत के प्रति अमूल्य योगदान को स्मरण करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित करने के साथ किया गया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!