बुलन्दशहर

रामलीला में लिखी गई रावण के विनाश की रुपरेखा 

सूपणर्खा की काटी राम अनुज लक्ष्मण ने नाक,खर-दूषण का वध , सूपणर्खा ने लगाई रावण दरबार में गुहार 

औरंगाबाद (बुलंदशहर )नागेश्वर मंदिर पर चल रही रामलीला में मंगलवार की लीला में लंकापति रावण के विनाश की पटकथा का शुभारंभ सूपणर्खा की नाक कटने के साथ शुरू हो गया। खर दूषण वध के पश्चात सूपणर्खा ने लंका पहुंच कर अपने भाई रावण को आपबीती सुना बदला लेने की गुहार लगाई।

मंगलवार की लीला का शुभारंभ बादशाहपुर तालाब निवासी समाजसेवी लक्ष्मी चंद पाराशर ने दीप प्रज्वलित कर भगवान श्री राम की आरती उतार कर किया। आयोजकों ने आगंतुक अतिथियों को रामनामी पटका पहनाकर स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।

श्री राम लीला अभिनय मंडल के तत्वावधान में कस्बे के लोकप्रिय स्थानीय शौकिया कलाकारों ने सुतीक्ष्ण जी से राम जी का मिलन, सूपणर्खा द्वारा पंचवटी में पहुंच श्री राम और लक्ष्मण से प्रणय निवेदन करना। लक्ष्मण जी द्वारा सूपणर्खा की नासिका भंग लीला का सजीव मंचन किया। खर दूषण राक्षसों के वध के पश्चात सूपणर्खा ने लंका पति रावण से अपने अपमान का बदला लेने के लिए गुहार लगाई। इसी के साथ लीला को विराम दिया गया।

मंच संचालन मनोज गुप्ता ने किया। अध्यक्ष योगेश कुमार अग्रवाल डायरेक्टर पुनीत सिंघल नितिन सिंघल ध्रुव कुमार सिंघल टीटू सर्राफ नवीन गोयल हरेंद्र लोधी राजेश गर्ग टीनू नवनीत गुप्ता सचिन अग्रवाल निखिल सिंघल एडवोकेट संजय वर्मा सर्राफ आदि ने व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग किया। पुलिस व्यवस्था चाक-चौबंद रही।

रिपोर्टर राजेंद्र अग्रवाल

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!