बुलन्दशहर

ग्राम प्रधानों की बैठक में विकास कार्यों को शुरू ना कराये जाने पर आंदोलन की चेतावनी 

औरंगाबाद( बुलंदशहर )अखिल भारतीय प्रधान संगठन की बैठक में प्रशासक ग्राम प्रधानों ने गांवों में विकास कार्यों को शुरू ना कराये जाने की स्थिति में आंदोलन छेड़ने की चेतावनी दी है।

अखिल भारतीय प्रधान संगठन की बैठक बुधवार को विकास खंड जहांगीराबाद के प्रांगण में आयोजित की गई ‌ बैठक को संबोधित करते हुए संगठन के जिलाध्यक्ष जगमालसिंह मावई ने कहा कि 26 मई 2026 को प्रदेश सरकार ने ग्राम प्रधानों को उनका कार्यकाल पूरा होने के पश्चात ग्राम प्रशासक बनाया था। उसके बाद से पांच माह की अवधि में किसी भी गांव में कोई भी विकास कार्य नहीं शुरू हो सका ।ना ही मनरेगा की जी वी राम जी योजना में कोई काम हुआ है। उन्होने कहा कि जिले के सभी ब्लाकों में ग्राम प्रधानों की बैठक आयोजित की जायेगी। और यदि एक सप्ताह में एस्टीमेट स्वीकार कर विकास कार्यों को शुरू ना कराया गया तो प्रधान संगठन उग्र आंदोलन छेड़ने को बाध्य होगा।

बैठक की अध्यक्षता ग्राम प्रधान परवाना महमूद पुर श्यौराज सिंह लोधी ने की तथा संचालन ग्राम जडौली प्रधान डॉ अजीत सिंह संगठन जिला महामंत्री ने किया। बैठक में ब्लाक जहांगीराबाद अध्यक्ष योगेंद्र सिंह लोधी, रायल कुमार श्री पाल सिंह टीटू प्रधान आदि सभी ग्राम प्रधान मौजूद रहे।

रिपोर्टर राजेंद्र अग्रवाल

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!