सतर्क रहें जागरूक रहकर साइबर फ्राड से बचें
चौपाल फाउंडेशन का साइबर फ्राड जागरूकता कार्यक्रम, अमरसिंह महाविद्यालय लखावटी में हुआ आयोजन

औरंगाबाद (बुलंदशहर)अमर सिंह महाविद्यालय लखावटी एवं चौपाल फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में साइबर सुरक्षा हेतु टिप्स दिए गए। जागरूक रहकर ही साइबर फ्राड से बचाव संभव है।
साइबर जागरूकता कार्यक्रम को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित करते हुए साइबर थाना बुलंदशहर प्रभारी पंकज चौधरी ने कहा कि आनलाइन फ्राड से बचने हेतु सतर्कता और जागरूक रहने की आवश्यकता है। जल्दबाजी में कोई कदम ना उठाएं। उन्होने कहा कि फ्राड करने वाले तरह तरह के प्रलोभन देकर, उच्च अधिकारियों की तरफ से फोन काल पर डरा-धमका कर अपना उल्लू सीधा कर जनता को मूर्ख बना कर ठग रहे हैं। बिना डरे किसी के झांसे में ना आकर कोई भी लिंक ओटीपी आदि शेयर ना करें। उन्होने विद्यार्थियों शिक्षकों को आनलाइन फ्राड से बचने के जरुरी टिप्स दिए। उन्होने फर्जी काल साइबर ठगी आनलाइन धोखाधड़ी सोशल मीडिया के दुरुपयोग से सतर्क रहने के तौर तरीके बताए।
कार्यक्रम का संचालन प्रोफेसर भीष्म सिंह ने किया।
इस अवसर पर थाना प्रभारी सुखवीर सिंह, लखावटी चौकी इंचार्ज रामेश्वर दयाल शर्मा, महाविद्यालय के प्रोफेसर ए के शर्मा, प्रोफेसर भीष्म सिंह डॉ मनीष मिश्रा डॉ रामजी द्विवेदी डॉ जन्मेजय शुक्ला आदि मौजूद रहे।
रिपोर्टर राजेंद्र अग्रवाल






