मिशन शक्ति फेज-6 का आयोजन थाना जहांगीरपुर की टीम ने उच्च प्राथमिक विद्यालय भुन्ना जाटान मे किया

जहांगीरपुर :थाना जहांगीरपुर के पुलिस प्रशासन के नेतृत्व में “सुरक्षित नारी, सशक्त नारी” यही मिशन शक्ति का संकल्प के तहत उच्च प्राथमिक विद्यालय भुन्ना जाटान की प्रांगण में छात्र-छात्राओं, आशा-एएनएम कार्यकर्ताओं ने महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन को लेकर मिशन शक्ति फेज-6 के तहत जागरूकता अभियान चलाया गया।जागरूकता अभियान के माध्यम से आमजन को महिला सुरक्षा, सम्मान और सशक्तीकरण का संदेश दिया गया।जिसमे पुलिस एवं प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ छात्र-छात्राओं, एएनएम और आशा कार्यकर्ताओं सहित विभिन्न वर्गों के लोगों ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं एवं बालिकाओं में सुरक्षा की भावना को मजबूत करना, उन्हें अपने अधिकारों के प्रति जागरूक करना और आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित करना रहा।साथ ही एंटी रोमियो स्क्वाड और मिशन शक्ति केंद्रों को अधिक प्रभावी बनाने तथा संबंधित विभागों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने पर भी जोर दिया जा रहा है।सरकार की महत्वाकांक्षी जागरूकता अभियान मिशन शक्ति फेज-6 के अंतर्गत शारदीय नवरात्रि के दौरान प्रदेश में विभिन्न जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे है । इन कार्यक्रमों के माध्यम से महिलाओं और बालिकाओं को महिला सुरक्षा से संबंधित हेल्पलाइन सेवाओं, उनके कानूनी अधिकारों और सरकार की कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गयी । तथा स्कूली बच्चो को फ्रूटी व फल वितरित किये गए l उ0नि0 साहिल प्रताप सिंह,उ0नि0 कैलाश आज़ाद, का दिव्यांक मलिक, म0का0 अंकिता शर्मा, म0का0 प्रियंका,म0का0 रुक्मणी, म0का0 सुमन आदि मोजूद रहे l
रिपोर्टर कृष्णा वत्स






