बुलन्दशहर

नेशन पब्लिक स्कूल में हुई विभिन्न खेल प्रतियोगिता 

राष्ट्रीय खेल दिवस पर मेजर ध्यानचंद को किया नमन

औरंगाबाद (बुलंदशहर )नेशन पब्लिक स्कूल में शनिवार को राष्ट्रीय खेल दिवस पर विभिन्न खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। बच्चों ने खेलों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

मेजर ध्यानचंद के जन्मदिन 29 अगस्त को राष्ट्रीय खेल दिवस समारोह नेशन पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मेजर ध्यानचंद के चित्र पर माल्यार्पण करके श्रृद्धांजलि देकर किया गया। प्रधानाचार्या प्रिया अग्रवाल ने प्रसिद्ध हाकी खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद के जीवन, खेलों में उनकी महत्वपूर्ण उपलब्धियों पर प्रकाश डाला। साथ ही कहा कि खेलों में भाग लेने से अनुशासन आत्मविश्वास नेतृत्व क्षमता और सहयोग की भावना का विकास होता है। इस लिए बच्चों को खेलों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेना चाहिए।

इस अवसर पर बच्चों के लिए विभिन्न खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की गई जिसमें बच्चों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया।

उप प्रधानाचार्य प्रमोद कुमार जोशी, लोकेश वर्मा नेहा पाठक हिमांशी गर्ग अंशु गोयल बबीता सिंह पंकज कुमार शर्मा रश्मि शर्मा सहित तमाम शिक्षक शिक्षिकाओं ने कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग किया।

रिपोर्टर राजेंद्र अग्रवाल

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!