रक्तदान शिविर में युवाओं ने किया स्वैच्छिक रक्तदान
चेयरमैन उ प्र इंडस्ट्रीज तरसेम गूर्जर ने किया शुभारंभ

औरंगाबाद (बुलंदशहर )रक्तदान शिविर में दर्जनों युवाओं ने स्वैच्छिक रक्तदान किया। शिविर का शुभारंभ यूपी इंडस्ट्रीज चेयरमैन तरसेम गुर्जर ने किया। शिविर में लगभग 24 यूनिट रक्त दान किया गया।
स्टेट हाइवे स्थित बिजली घर के समीप डॉ ऋषि क्लीनिक पर सोमवार को डॉ लोकेश चैरिटेबल ट्रस्ट बुलंदशहर के सौजन्य से रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। शिविर का शुभारंभ यूपी इंडस्ट्रीज चेयरमैन तरसेम गुर्जर ने फीता काट कर किया । उन्होने कहा कि रक्त दान महादान है। रक्तदान कर किसी की जान बचाई जानी संभव है। इसलिए हर स्वस्थ व्यक्ति को रक्तदान अवश्य करना चाहिए। इसके करने से कोई हानि नहीं होती।
शिविर में अनेक युवाओं ने स्वेच्छा पूर्वक रक्तदान किया। डॉ अंकित ने स्टाफ सहित रक्त्त दान कराया। कुल 24 यूनिट रक्त एकत्र किया गया।
इस अवसर पर यूपी इंडस्ट्रीज चेयरमैन तरसेम गुर्जर, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लखावटी अधीक्षक डॉ हरेंद्र सिंह, मैडिकल आफिसर डॉ तहसीन रज़ा, चामुंडा मंदिर कमेटी कोषाध्यक्ष जवाहर लाल सैनी,अनिल गूर्जर ,बाबी गूर्जर, राजीव शर्मा,महताब अली, लोकेश भड़ाना,शिवा लोधी, मोहित प्रजापति, सुशील अग्रवाल नवनीत गुप्ता आदि मौजूद रहे।
रिपोर्टर राजेंद्र अग्रवाल






