बुलन्दशहर

पूर्व मंत्री सईदुल हसन के परिजन मौहम्मद जमान हुए कांग्रेसी परिवार में शामिल 

सिने अभिनेता राज बब्बर , सांसद इमरान मसूद ने पहनाया कांग्रेसी पटका 

औरंगाबाद( बुलंदशहर)पूर्व श्रम मंत्री स्वर्गीय सईदुल हसन साहब के परिवार से ताल्लुक रखने वाले सैयद हाफिज मोहम्मद जमान ने अपने साथियों के साथ कांग्रेस विजय अभियान रैली के मंच पर कांग्रेस में शामिल होने की घोषणा की। घोषणा का स्वागत करते हुए मंच पर मौजूद सिने अभिनेता राज बब्बर सांसद सहारनपुर इमरान मसूद ने हाफिज मोहम्मद जमान को कांग्रेसी पटका पहनाकर स्वागत किया।

पूर्व जिला अध्यक्ष एवं प्रदेश प्रवक्ता चौधरी श्यौपाल सिंह ने जनपद में कांग्रेस में नयी जान फूंकते हुए अपनी मां जी के जन्मदिन के खास मौके पर कांग्रेस विजय अभियान रैली आयोजित की। इस अवसर पर हजारों लोगों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराने के साथ साथ चौधरी श्यौपाल सिंह के जन प्रभाव को साकार रूप दे दिया। चौधरी श्यौपाल सिंह के सक्रिय होने से कांग्रेस पार्टी में एक नई जान दिखाई दे रही है। रैली की व्यापक सफलता से विरोधी खेमे में खलबली मच गई है। आगामी विधानसभा चुनावों में कांग्रेस का प्रदर्शन आश्चर्यजनक होने की आशा जताई जा रही है।

रिपोर्टर राजेंद्र अग्रवाल

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!