औरंगाबाद थाना प्रभारी मनोज कुमार लाइन हाजिर
भाजपा नेता राजकुमार लोधी पर गुंडा एक्ट कार्रवाई के चलते वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने की कार्रवाई ,दो मुंशी पूर्व में हो चुके हैं सस्पेंड

औरंगाबाद (बुलंदशहर)वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिंह ने औरंगाबाद थाना प्रभारी मनोज कुमार यादव को लाइन हाजिर कर दिया है। उनके स्थान पर कोतवाली बुलंदशहर नगर में तैनात सुखवीर सिंह को औरंगाबाद थाना प्रभारी नियुक्त किया गया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने थाना प्रभारी के खिलाफ कार्रवाई भाजपा नेता पूर्व चेयरमैन व वर्तमान मनोनीत सभासद राजकुमार लोधी उर्फ राजू लोधी के खिलाफ औरंगाबाद पुलिस द्वारा की गई गुंडा एक्ट कार्रवाई पर फैले बबाल के चलते की है। जहां एक तरफ राजू लोधी ने अपने और अपने भाई के खिलाफ औरंगाबाद पुलिस द्वारा की गई कार्रवाई को एक षड्यंत्र के तहत एक जन प्रतिनिधि के इशारे पर उनकी छवि धूमिल करने की नीयत से की गई का संगीन आरोप लगाया वहीं दूसरी ओर भाजपा के स्याना विधायक तथा जिला अध्यक्ष विकास चौहान भाजपा जिला महामंत्री दीपक दुल्हैरा सहित अन्य भाजपा नेताओं ने भी कार्रवाई को गलत ठहराया था। लोधी महासभा ने भी इस कार्रवाई पर आक्रोश जताते हुए इसे अंजाम देने वाले पुलिस अधिकारियों पर कार्रवाई करने की मांग की थी।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिंह ने प्रथमदृष्टया औरंगाबाद थाने पर तैनात मुंशी जौनी पाल और विवेक शर्मा को सस्पेंड कर दिया था। अब थाना प्रभारी मनोज कुमार पर भी गाज गिरी है और उन्हें लाइन भेज दिया गया है।
इस मामले में उल्लेखनीय तथ्य यह है कि राजकुमार लोधी उर्फ राजू लोधी को शासन ने जिस समय नगर पंचायत औरंगाबाद में नामित सभासद मनोनीत किया था उसके बाद उनके खिलाफ कोई भी मामला दर्ज नहीं किया गया है। पूर्व में दर्ज हुए मामलों में एफ आर लग चुकी थी जिसके चलते उन्हें नगर पंचायत में शासन द्वारा सभासद मनोनीत किया गया था। ऐसी स्थिति में स्पष्ट होता है कि उनके खिलाफ गुंडा एक्ट की हालिया कार्रवाई का कोई औचित्य नहीं था।
रिपोर्टर राजेंद्र अग्रवाल






