बुलन्दशहर
निरंजनी अखाड़े ने जताया शिकारपुर विधायक अनिल शर्मा के निधन पर शोक
पीठाधीश्वर के प्रतिनिधि अजब सिंह कपासिया ने शोक सभा में पढ़ा महाराज जी का शोक संदेश

औरंगाबाद (बुलंदशहर)शिकारपुर विधायक अनिल कुमार शर्मा की शोक सभा में पहुंचे निरंजन पीठाधीश्वर कैलाशानंद गिरी जी के प्रतिनिधि चौधरी अजब सिंह कपासिया ने महाराज कैलाशानंद गिरी का शोक संदेश पढ़ कर सुनाया। श्री महाराज ने अपने अनुयायी पूर्व मंत्री उत्तर प्रदेश स्वर्गीय अनिल कुमार शर्मा के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया। और उनकी आत्मा की शांति हेतु प्रभु से कामना की।
गूर्जर नेता चौधरी अजब सिंह कपासिया पूज्य गुरुदेव के परम शिष्य के रूप में जाने जाते हैं।
रिपोर्टर राजेंद्र अग्रवाल






