बुलन्दशहर

हिंदी दिवस पर हुई विचार गोष्ठी 

अमर सिंह महाविद्यालय लखावटी में हुआ आयोजन 

औरंगाबाद( बुलंदशहर )हिंदी दिवस के अवसर पर अमर सिंह महाविद्यालय लखावटी में एक विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। वक्ताओं ने हिंदी के महत्व उपयोगिता और वर्तमान में उसकी प्रासंगिकता पर प्रकाश डाला।

शुभारंभ प्रोफेसर निशा चौधरी ने मां सरस्वती के सम्मुख दीप प्रज्वलित कर पुष्पार्चन करके किया।

इतिहास विभाग प्रभारी डाक्टर रामजी द्विवेदी ने हिंदी को भारतीय संस्कृति सभ्यता और राष्ट्रीय एकता की सशक्त अभिव्यक्ति बताया और कहा कि हिंदी हमारी भावनाओं और विचारों को जन जन तक पहुंचाने वाली महत्वपूर्ण राजभाषा है।

डॉ मनीष मिश्रा ने विद्यार्थियों को हिंदी के अधिक से अधिक प्रयोग करने के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि वर्तमान में डिजिटल एवं तकनीकी युग में भी हिन्दी की उपयोगिता निरंतर बढ़ रही है। उन्होने छात्र छात्राओं से हिंदी भाषा और साहित्य के अध्ययन के साथ साथ हिंदी को दैनिक जीवन में अधिक से अधिक अपनाने का भी आग्रह किया।

डॉ पंकज कुमार ने वर्तमान समय में हिंदी की वैश्विक उपयोगिता पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम का संचालन डॉ रामजी द्विवेदी ने किया तथा डॉ मनीष मिश्रा ने आगंतुक अतिथियों को धन्यवाद ज्ञापित किया,

रिपोर्टर राजेंद्र अग्रवाल

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!