दनकौर

हिंदी दिवस पर श्री द्रोणाचार्य (पी.जी.) कॉलेज, दनकौर में आयोजित हुए कार्यक्रम

दनकौर:श्री द्रोणाचार्य (पी.जी.) कॉलेज, दनकौर में हिन्दी दिवस के उपलक्ष्य में एक गरिमामय कार्यक्रम का आयोजन महाविद्यालय के कक्ष संख्या-119 में किया गया। यह कार्यक्रम महाविद्यालय के सचिव श्री रजनीकान्त अग्रवाल एवं प्राचार्य डॉ. गिरीश कुमार वत्स के दिशा-निर्देशन में सम्पन्न हुआ।

कार्यक्रम का शुभारम्भ माँ सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन एवं माल्यार्पण के साथ किया गया। इस अवसर पर छात्र-छात्राओं ने कविता पाठ, भाषण एवं निबंध प्रस्तुति के माध्यम से हिन्दी भाषा के प्रति प्रेम और सम्मान प्रकट किया।

इस अवसर पर उप-प्राचार्या एवं आईक्यूएसी समन्वयक डॉ. रश्मि गुप्ता ने कहा कि हिन्दी हमारे भावों और विचारों की सबसे सशक्त अभिव्यक्ति है। उन्होंने कहा कि हिन्दी को वैश्विक मंच पर स्थापित करना हम सभी युवा पीढ़ी का दायित्व है।

महाविद्यालय सचिव श्री रजनीकान्त अग्रवाल जी ने कहा कि हिन्दी केवल एक भाषा नहीं बल्कि हमारी संस्कृति, संस्कार और राष्ट्रीय एकता की पहचान है। हमें अपने दैनिक जीवन में अधिक से अधिक हिन्दी का प्रयोग करना चाहिए।

प्राचार्य डॉ. गिरीश कुमार वत्स जी ने कहा कि हिन्दी दिवस हमें यह याद दिलाता है कि हिन्दी हमारी मातृभाषा है और इसका सम्मान करना हम सभी का कर्तव्य है।

कार्यक्रम का सफल मंच संचालन डॉ. कोकिल एवं डॉ. सूर्य प्रताप राघव द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!