रंग मंच पर सम्मानित हुईं सरस्वती शिशु मंदिर जूनियर हाईस्कूल दनकौर की प्रतिभाएं

दनकौर:श्री द्रोण नगरी दनकौर गौतम बुद्ध नगर में श्री कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव मेले में सनातन धर्म के लिए मेले में रोज नए कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं उसी क्रम में 13। सितम्बर 2026 रविवार की शाम को स्थानीय स्कूलों के भी कार्यक्रम हुए अपने विद्यालय सरस्वती शिशु मंदिर जूनियर हाईस्कूल दनकौर गौतम बुद्ध नगर के भी कार्यक्रम हुए कार्यक्रम का शुभारंभ माँ सरस्वती की वन्दना से हुआ प्रधानाचार्य देवदत्त शर्मा जी ने ग्लोबल न्यूज 24×7 को बताया कि विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान की वन्दना से ही प्रारंभ हुआ कार्यक्रम में सरस्वती शिशु मंदिर जूनियर हाईस्कूल दनकौर की बहिनों ने चार कार्यक्रम प्रस्तुत किए शिवजी का नृत्य बुन्देलखंडी गीत प्रस्तुत किए कार्यक्रम की संयोजिका कु वंशिका जी ने बताया कि भगवान श्री कृष्ण की माखन चुराने की लीला नृत्य के माध्यम से दिखाई कार्यक्रम में सहयोगी कु बंशी जी कु चाहत जी नरेंद्र कुमार शर्मा जी भैया ललन जी श्री मति बबीता जी मैया जी रहे प्रधानाचार्य देवदत्त शर्मा जी का स्वागत द्रोण नाट्य मंडल की प्रबंधक समिति द्वारा किया गया जिसमें एक भगवान श्री कृष्ण जी की मूर्ति एक गुलदस्ता मिष्ठान एक शॉल पेन दिया गया द्रोण नाट्य मंडल की प्रबंध समिति के प्रबंधक श्री मोनू जी विमल गर्ग जी आदि यह कार्यक्रम प्रदीप जी गर्ग एवं पंकज गुप्ता जी द्वारा आयोजित किया गया प्रधानाचार्य देवदत्त शर्मा जी ने सभी भैया बहिनों को आशीर्वचन दिया और आभार प्रकट किया,






