निबंध प्रतियोगिता में बच्चों ने हिंदी की महत्ता पर डाला प्रकाश
आर के पब्लिक स्कूल में हुआ आयोजन

औरंगाबाद( बुलंदशहर)हिंदी सप्ताह के अंतर्गत गुरुवार को आर के पब्लिक स्कूल में**हिंदी और उसकी उपयोगिता “” विषयक निबंध प्रतियोगिता आयोजित हुई। प्रतियोगिता में बच्चों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते हुए हिंदी और उसकी उपयोगिता पर ज्ञानवर्धक लेख लिखे।

शुभारंभ प्रधानाचार्य नगेंद्र सिंह ने मां सरस्वती के सम्मुख दीप प्रज्वलित कर पुष्पार्चन करके किया। अपने संबोधन में उन्होने कहा कि राजभाषा हिंदी हमारी मातृभाषा है। इससे हमारी संस्कृति और सभ्यता के दर्शन होते हैं। हम सभी का कर्तव्य है कि दैनिक जीवन में हिंदी का सर्वाधिक प्रयोग करें।
स्कूली बच्चों ने प्रतियोगिता में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते हुए हिंदी पर सुंदर और ज्ञान वर्धक लेख लिखे। हिंदी की उपयोगिता को बताया और वर्तमान समय में हिंदी की महत्ता को इंगित किया।
एडमिन रिजवान अहमद ने बताया कि प्रतियोगिता का उद्देश्य बच्चों में हिंदी भाषा के प्रति रुचि प्रेम और सम्मान की भावना को बढ़ावा देने के साथ साथ लेखन कौशल में सुधार करना था।
प्रबंधक शाहिद अली एवं प्रधानाचार्य नगेंद्र सिंह ने बच्चों को प्रोत्साहित किया और कहा कि हिंदी हमारी पहचान है। हिंदी हमारा गौरव है।
रिपोर्टर राजेन्द्र अग्रवाल






