बुलन्दशहर

अनामिका शुगर मिल में विश्वकर्मा दिवस पर बायलर पूजा संपन्न

हवन, भंडारे, के साथ हुआ समापन

औरंगाबाद( बुलंदशहर)अनामिका शुगर मिल में विश्वकर्मा दिवस समारोह धूमधाम से मनाया गया। हवन किया गया बायलर पूजा हुई और भंडारे का आयोजन किया गया।
शुभारंभ महाराज विश्वकर्मा जी को पुष्प अर्पित करके किया गया। मिल परिसर स्थित मंदिर के महंत आचार्य पंडित डूंगर देव मथैला ने पूजा अर्चना करके हवन कराया। मुख्य यजमान मिल उपाध्यक्ष डॉ तेजवीर सिंह ढाका तथा जी एम इंजीनियरिंग रमेश सिंह रहे। सभी मिल अधिकारियों एवं स्टाफ कर्मचारियों ने आहूतियां दीं।
विधि-विधान पूर्वक बायलर पूजा संपन्न की गई और विश्वकर्मा जी से मिल सुचारू रूप से संचालन हेतु प्रार्थना की गई।
इस अवसर पर विशाल भंडारे का आयोजन किया गया जिसमें सैकड़ों लोगों ने हलवा पूरी सब्जी रायता सलाद सौंठ आदि का प्रसाद ग्रहण किया।
इस अवसर पर उपाध्यक्ष डॉ तेजवीर सिंह ढाका,जी एम वर्क्स संजय कुमार धीमान,जी एम केन जितेंद्र पंवार,जी एम प्रोडक्शन अमित सिंह,जी एम इंजीनियरिंग रमेश सिंह,ए जी एम( एच आर) रमेश कुमार मिश्रा, सिक्योरिटी हैड मनोज कुमार शर्मा, नागेश्वर मंदिर के महंत आचार्य कुलदीप शास्त्री सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।

रिपोर्टर राजेंद्र अग्रवाल

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!