
औरंगाबाद (बुलंदशहर )विकास खंड लखावटी अंतर्गत ग्राम सुरजावली गौशाला में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन और सेवा संकल्प के पच्चीस वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में दीप जलाकर दीप दिवाली मनाई गई। ग्राम प्रधान गजराज सिंह लोधी सहायक विकास अधिकारी कृषि महेश चंद्र वर्मा मनोज कुमार शर्मा सहित अनेक ग्रामीण मौजूद रहे। ग्राम प्रधान ने मिष्ठान वितरित कराया।
रिपोर्टर राजेंद्र अग्रवाल






