ग्रेटर नोएडा

उद्योग और शासन के बीच आपसी समन्वय तथा टीम भावना को बढ़ावा देने के उद्देश्य से एक विशेष मैत्रीपूर्ण क्रिकेट मैच का हुआ आयोजन

आर्या फैशन्स द्वारा क्रिकेट के मैदान पर बना उद्योग और कर्मचारी भविष्य निधि संगठन के बीच समन्वय का नया सेतु

ग्रेटर नोएडा :ग्रेटर नोएडा में आज उद्योग और शासन के बीच आपसी समन्वय तथा टीम भावना को बढ़ावा देने के उद्देश्य से एक विशेष मैत्रीपूर्ण क्रिकेट मैच का आयोजन किया गया। यह मैच आर्या फैशन्स के सहयोग से एसओपी एरीना बनाम कर्मचारी भविष्य निधि संगठन विभाग के बीच खेला गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में कर्मचारी भविष्य निधि संगठन के क्षेत्रीय भविष्य निधि आयुक्त-प्रथम, श्री वैभव सिंह जी उपस्थित रहे।

मुख्य अतिथि का स्वागत आर्या फैशन्स की संस्थापक एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी डॉ. खुशबू सिंह जी ने पुष्पगुच्छ भेंट कर किया, वहीं एसओपी एरीना की ओर से श्री तापस निगम जी ने शॉल भेंट कर उनका अभिनंदन किया।

अपने संबोधन में श्री वैभव सिंह जी ने कहा “इस तरह के आयोजन खेल भावना के साथ-साथ उद्योग और विभाग के बीच आपसी जुड़ाव तथा सहयोग को और बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। हम सभी सबसे पहले भारतीय हैं और खेल हमें एक-दूसरे के करीब लाने का माध्यम है। जब देश का उद्योग, विभाग और समाज के लोग खेल भावना, सामूहिक कार्य और सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ेंगे, तो इसका लाभ पूरे देश के विकास में दिखाई देगा।”

इस अवसर पर आर्या फैशन्स की संस्थापक एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी डॉ. खुशबू सिंह जी ने कहा “मैं कर्मचारी भविष्य निधि संगठन विभाग और हमारे मुख्य अतिथि श्री वैभव सिंह जी का हृदय से आभार व्यक्त करती हूँ कि उन्होंने अपने अत्यंत व्यस्त समय में से समय निकालकर इस मैत्रीपूर्ण मैच में हिस्सा लिया। यह मैच केवल एक खेल नहीं, बल्कि उद्योग और विभाग के बीच विश्वास, संवाद और सहयोग को मजबूत करने का एक सार्थक प्रयास है। हम आगे भी इसी टीम भावना के साथ मिलकर काम करते रहेंगे।”

यह मैच केवल जीत-हार तक सीमित नहीं रहा, बल्कि टीम भावना, आपसी सम्मान और ‘एक साथ आगे बढ़ने’ की सोच का एक सुंदर उदाहरण बना। क्रिकेट के मैदान पर खिलाड़ियों ने खेल भावना का परिचय देते हुए यह संदेश भी दिया कि संवाद, सहयोग और परस्पर विश्वास के माध्यम से उद्योग तथा शासन के बीच संबंधों को और अधिक मजबूत बनाया जा सकता है।

यह मैच सिर्फ रन और विकेट का नहीं, बल्कि विश्वास और सहयोग का था!

रिपोर्टर भागवत प्रसाद शर्मा

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!