बुलन्दशहर

नागेश्वर मंदिर में राधा रानी का हुआ अद्भभुत श्रंगार 

अंशु अग्रवाल ने सजाया कमल दल पर राधा रानी का प्राकट्य

औरंगाबाद (बुलंदशहर)राधा अष्टमी पर शिव ,शक्ति भक्त अंशु अग्रवाल ने कमल दल पर जन जन की आराध्य श्री राधे का अद्भभुत श्रंगार कर श्रृद्धालुओं को भाव विभोर कर दिया। शिवालय में श्री राधे अपनी सखियों के साथ भक्तों के आकर्षण का केंद्र बनी हुई थीं।

अंशु अग्रवाल ने पूर्व की भांति घंटों की लगन कड़ी मेहनत और अपनी कल्पना शक्ति के बल पर मानों बरसाना का दृश्य साकार कर दिखाया जहां लाडली सरकार श्री राधे अपनी सखियों को साथ लेकर विहार करतीं थीं।

अंशु अग्रवाल द्वारा पूर्व में भी भोले नाथ, हनुमान बाबा और कृष्ण वाटिका का अनोखा श्रंगार किया जाता रहा है। मंदिर कमेटी और मंदिर महन्त आचार्य कुलदीप शास्त्री ने अंशु अग्रवाल की भक्ति भावना की मुक्त कंठ से सराहना की।

रिपोर्टर राजेंद्र अग्रवाल

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!