ग्रेटर नोएडा

शिक्षा, चिकित्सा, रोजगार और जनहित के मुद्दों पर डॉ. अभिषेक ने अधिवक्ता उमेश भाटी से की मुलाकात

ग्रेटर नोएडा: वीर विराट एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अभिषेक ने आज अधिवक्ता उमेश भाटी जी से भेंट कर जनहित से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर  चर्चा की

बैठक में विशेष रूप से मजदूरों, किसानों, युवाओं, रोजगार एवं बेरोजगारी से जुड़े मुद्दों पर विचार-विमर्श किया गया। इसके साथ ही शिक्षा और चिकित्सा व्यवस्था को प्रमुख विषय बनाते हुए आम नागरिकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने की आवश्यकता पर बातचीत हुई।

दोनों ने क्षेत्र से जुड़े अन्य गंभीर जनहित के मुद्दों पर भी चर्चा की और संबंधित समस्याओं के समाधान के लिए प्रशासन एवं संबंधित विभागों के समक्ष विषयों को उचित तरीके से रखने पर विचार किया।

डॉ. अभिषेक ने कहा कि वीर विराट एसोसिएशन जनहित और समाज सेवा से जुड़े मुद्दों को शांतिपूर्ण एवं लोकतांत्रिक तरीके से उठाता रहेगा तथा आम लोगों की समस्याओं को संबंधित मंचों तक पहुंचाने का प्रयास जारी रखेगा।

 

 

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!