बुलन्दशहर

मासूम नौनिहालों को भूसे की तरह भरकर पहुंचाया जा रहा है स्कूल  

परिवहन विभाग व पुलिस प्रशासन की अनदेखी पड़ रही है मासूमों पर भारी।

औरंगाबाद( बुलंदशहर )पुलिस प्रशासन और परिवहन विभाग की अनदेखी के चलते प्राइवेट पब्लिक स्कूलों की अवैध टैक्सियों में मासूम नौनिहालों को भूसे की तरह भरकर स्कूल पहुंचाया जा रहा है। जिस स्कूली वैन में अधिकतम एक दर्जन बच्चे बैठ सकते हैं उनमें पच्चीस से अधिक बच्चे ढोते देखा जा रहा है। नौनिहालों की इस दुर्दशा को देखने वाला कोई भी नहीं है। परिवहन विभाग, पुलिस, प्रशासन शिक्षा विभाग और स्कूल प्रबंधन को बच्चों की दुर्दशा देखने की लेशमात्र भी फुर्सत नहीं है।

बुलंदशहर स्याना स्टेट हाइवे पर बुधवार को सुबह लगभग साढ़े सात बजे एक सफेद वैन जिसके पीछे वाहन संख्या गायब थी, में स्कूली बच्चे भेड़ बकरियों की तरह भरे हुए थे। इस वैन में पच्चीस से तीस बच्चों को स्कूल के लिए ढोया जा रहा था। जानकारी देते एक युवक ने बताया कि इस वैन से सिद्धार्थ पब्लिक स्कूल में बच्चों को पहुंचाया जाता है।

रिपोर्टर राजेन्द्र अग्रवाल

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!