दनकौर

जनपद में डीएलएड प्रथम एवं तृतीय सेमेस्टर की परीक्षाएं 21से 26 सितंबर तक हुईं आयोजित

परीक्षा के सफल संचालन के लिए जनपद में दो परीक्षा केंद्र बनाए गए थे

दनकौर:जनपद में डीएलएड प्रथम एवं तृतीय सेमेस्टर की परीक्षाएं 21से 26 सितंबर तक  आयोजित हुईं ,परीक्षा के सफल संचालन के लिए जनपद में दो परीक्षा केंद्र बनाए गए थे,

जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट), दनकौर, गौतम बुद्ध नगर के निर्देशन में आयोजित इन परीक्षाओं के लिए अमीचंद इंटर कॉलेज, कसना तथा भारतीय आदर्श इंटर कॉलेज, तिलपता को परीक्षा केंद्र निर्धारित किया गया था। दोनों केंद्रों पर परीक्षा के दौरान आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गईं तथा परीक्षाएं शांतिपूर्ण वातावरण में सम्पादित हुई।

अमीचंद इंटर कॉलेज, में पर्यवेक्षक का दायित्व का निर्वहन श्री भूपेन्द्र सिंह द्वारा किया गया।

. भारतीय आदर्श इंटर कॉलेज, तिलपता में पर्यवेक्षक श्री राजेश खन्ना, प्रवक्ता, डायट दनकौर रहे।

जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान, दनकौर, गौतम बुद्ध नगर की प्राचार्य एवं उप शिक्षा निदेशक श्रीमती अर्चना गुप्ता ने बताया कि परीक्षा के सुचारु संचालन एवं व्यवस्थाओं का जायजा लेने के लिए दोनों परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया गया। इस दौरान वरिष्ठ प्रवक्ता श्री अनिल कुमार द्वारा भी परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया गया तथा केंद्र व्यवस्थापकों को परीक्षा की शुचिता, पारदर्शिता एवं अनुशासन बनाए रखने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

प्राचार्य ने ग्लोबल न्यूज 24×7 के मुख्य संपादक ओमप्रकाश गोयल को बताया  कि परीक्षा को निष्पक्ष एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई थीं। केंद्र व्यवस्थापकों, पर्यवेक्षकों एवं संबंधित कार्मिकों के समन्वित प्रयासों से दोनों परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई।

डीएलएड प्रथम एवं तृतीय सेमेस्टर की परीक्षाओं के सफल आयोजन में परीक्षा केंद्रों के केंद्र व्यवस्थापकों, पर्यवेक्षकों एवं संबंधित कार्मिकों की महत्वपूर्ण भूमिका रही। दोनो केंद्रों पर निर्धारित दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए परीक्षा प्रक्रिया संपन्न कराई गई व परीक्षाएं शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हुईं।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!