ImpactRise Foundation ने A to Z Foundation में वरिष्ठ नागरिकों के लिए स्वास्थ्य शिविर एवं सहायता सामग्री वितरण का किया आयोजन

नोएडा :आज International Day of Older Persons के अवसर पर ImpactRise Foundation ने Felix Hospitals के सहयोग से सेक्टर-145 स्थित A to Z Foundation के वरिष्ठ नागरिकों के लिए निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया।
शिविर में वरिष्ठ नागरिकों के लिए नेत्र जांच, मनोचिकित्सकीय परामर्श एवं फिजियोथेरेपी परामर्श की सुविधा उपलब्ध कराई गई। इसका उद्देश्य वरिष्ठ नागरिकों को आवश्यक स्वास्थ्य सेवाओं और विशेषज्ञ परामर्श से जोड़ना था।
स्वास्थ्य शिविर के साथ-साथ ImpactRise Foundation द्वारा वरिष्ठ नागरिकों के लिए आवश्यक सामग्री भी वितरित की गई, जिसमें देसी घी, पोहा, सूजी, दलिया, हेयर ऑयल, टूथपेस्ट, तकिए के कवर और बेडशीट शामिल थे।
ImpactRise Foundation की अध्यक्ष श्रीमती कविता कुमार राजेश ने कहा“हमारे वरिष्ठ नागरिक सम्मान, देखभाल और संवेदनशीलता के हकदार हैं। स्वास्थ्य सेवाओं और आवश्यक सामग्री के माध्यम से उनके जीवन में अपनी छोटी-सी भूमिका निभाकर हमें खुशी है।”
ImpactRise Foundation की महासचिव श्रीमती अंखी दासगुप्ता ने कहा कि “वरिष्ठ नागरिकों की देखभाल हम सभी की साझा जिम्मेदारी है। आज की पहल ImpactRise के उस प्रयास का हिस्सा है, जिसमें संवेदनशीलता को व्यावहारिक सहयोग के साथ जोड़कर सार्थक सामाजिक प्रभाव पैदा किया जा सके।”
कार्यक्रम में ImpactRise Foundation के Trustees श्री सुरोजीत दासगुप्ता, श्रीमती श्रुति गुप्ता एवं श्रीमती ज्योति श्रीवास्तव सहित अन्य स्वयंसेवकों और Foundation के सदस्यों की उपस्थिति रही।
ImpactRise Foundation ने इस पहल को सफल बनाने में सहयोग के लिए Felix Hospitals, A to Z Foundation, सभी स्वयंसेवकों एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त किया।
यह पहल वरिष्ठ नागरिकों के लिए स्वास्थ्य सेवा, आवश्यक सहयोग और सामुदायिक भागीदारी के माध्यम से निरंतर कार्य करने की ImpactRise Foundation की प्रतिबद्धता को दर्शाती है।






