दनकौर

जिला क्रिकेट प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

दनकौर:आज जिला क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन नेताजी सुभाष चंद्र बोस के तत्वावधान में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। प्रतियोगिता में जिले की विभिन्न टीमों के बीच रोमांचक मुकाबले हुए। इस प्रतियोगिता में किसान इंटर कॉलेज, परसौल के कक्षा 11 के छात्र राहुल भाटी ने गेंदबाजी तथा कक्षा 12 के छात्र संगीत चौधरी ने बल्लेबाजी में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। उनके शानदार प्रदर्शन के आधार पर दोनों विद्यार्थियों का चयन मंडल स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता के लिए किया गया। वहीं, कक्षा 11 के ऑलराउंडर खिलाड़ी राहुल, पुत्र श्री ब्रजेश, का चयन मंडल स्तरीय प्रतियोगिता के लिए रिजर्व खिलाड़ी के रूप में किया गया।
इस उपलब्धि से किसान इंटर कॉलेज, पारसौल के प्रधानाचार्य श्री यशपाल सिंह, प्रबंधक श्री धर्मपाल सिंह एवं समस्त स्टाफ में हर्ष का माहौल है।

विद्यालय के प्रधानाचार्य, प्रबंधक एवं समस्त स्टाफ ने चयनित खिलाड़ियों, उनके पी.टी.आई., जयपाल भंडारी एवं सहयोगी स्टाफ को इस उपलब्धि के लिए हार्दिक शुभकामनाएँ एवं बधाई प्रेषित की तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!