बुलन्दशहर

औरंगाबाद में स्वच्छता अभियान टायं टांय फिस्स

फोटो खिंचवाने तक सीमित हकीकत कोसों दूर, जगह जगह कूड़े करकट गन्दे पानी की भरमार 

औरंगाबाद बुलंदशहर )एक तरफ नगर पंचायत के सर्वेसर्वाओं द्वारा स्वच्छता अभियान चलाने, देर रात तक टीम लेकर सड़कों पर उतरकर सफाई अपने सामने कराने के दावे किए जा रहे हैं दूसरी ओर जगह जगह कूड़े करकट के ढेर सड़कों पर बहता गंदगी बदबू दार गंदा पानी तमाम दावों और स्वच्छता अभियान को मूंह चिढ़ाते नजर आए।

नगर पंचायत औरंगाबाद में भले ही रात में भी स्वच्छता अभियान चलाकर सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने के दावे किए जा रहे हैं। हकीकत कोसों दूर है। फोटो खिंचवाने और उनको प्रचार माध्यमों से प्रचारित करने से हकीकत पर पर्दा नहीं डाला जा सकता।

शुक्रवार को सुबह साढ़े नौ बजे रंगरेजान मस्जिद से नागेश्वर मंदिर रोड पर लगे कूड़े करकट, सड़क व नालियों में बहता गन्दा बदबूदार पानी तमाम दावों की पोल खोल रहा था।

रिपोर्टर राजेंद्र अग्रवाल

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!