भाकियू(कृषक) का एनपीसीएल की बैठक मे बड़ा ऐलान

ग्रेटर नोएडा:आज भारतीय किसान यूनियन (कृषक) की बैठक राष्ट्रीय संरक्षक प्रताप नगर की अध्यक्षता में हुई जिसमें किसानों की समस्याओं को लेकर चर्चा हुई इस सम्बन्ध में संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष कृष्ण नागर ने कहा की किसानों पर अत्याचार हो रहा है फ़र्ज़ी मुकदमे लगाएं जा रहे हैं भारी भरकम बिल भेजा जा रहा है किसानों को ट्यूबवेल पर मिलने वाली सब्सिडी भी नहीं दी जा रही है न ही किसानों के कनेक्शन हो रहे हैं ग्रामीण क्षेत्र में बिजली कटौती की जा रही है इन सभी समस्याओं को लेकर एनपीसीएल के उपाध्यक्ष प्रवीन गोयल सुबोध तयागी जीएम हरेंद्र सिंह राजेश श्रीवास्तव सुशील सुनार नीरज सिंह आदि अधिकारियों से वार्ता हुई है इस सम्बन्ध में सगठन के जिला अध्यक्ष विक्रम भाटी ने कहा की अधिकारियों को एक महीने का समय दिया गया है अगर एक महीने के अंदर समस्याओं का निस्तारण नहीं हुआ तो सात नवंबर के बाद एनपीसीएल पर बड़ा आंदोलन होगा 
इस मौके पर प्रताप नागर ,सतपाल नागर विजय भाटी ,विक्रम नागर ,अनिल नागर आशीष नागर ललित भाटी ,प्रवीन नागर अमित भाटी , हनी नागर सविन भाटी यासिन खान महेश सहित आदि लोग मौजूद रहे !






