बीती रात पुराने बाजार में ताबड़तोड़ फायरिंग, युवक की उपचार के दौरान मौत
छह लोगों के नामजद मुकदमा दर्ज, पुलिस जांच में जुटी

जहांगीरपुर: जेवर कोतवाली क्षेत्र के कस्बा जहांगीरपुर के पुराने बाजार में बुधवार रात करीब 10:15 बजे ताबड़तोड़ गोली चलने से एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना मिलते ही जहांगीरपुर चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और घायल युवक को उपचार के लिए जेवर स्थित कैलाश अस्पताल भेजा गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।मृतक की पहचान इमरान पुत्र शफी मौ , निवासी मोहल्ला व्यापारियान, कस्बा जहांगीरपुर के रूप में हुई है। घटना के बाद क्षेत्र में तनाव और दहशत का माहौल बन गया । मृतक के भाई फरमान पुत्र शफी ने पुलिस को छह लोगों के नामजद तहरीर दी है । पुलिस ने तहरीर के आधार पर छ: नामजद आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS), 2023 की धारा 191(2), 191(3), 190, 103(1), 3(5) और 61(2) के तहत मुकदमा दर्ज किया है पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है।वही पिता शफी का कहना है काफ़ी समय पहले ये लोग किसी व्यक्ति को मार रहे थे। जिसकी चीख सुनकर मेरे बच्चों ने बचा लिया उसी कि रंजिश मानते हुए हत्या हुए है।जिसको बचाया था वो कस्बे मे अब आया ही नहीं है इसलिए रंजिश मानते है वही घटना के पीछे का कारण, फायरिंग में प्रयुक्त हथियार तथा आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिश दे रही है
रिपोर्ट कृष्णा वत्स






