बुलन्दशहर

कार्यकर्ता सम्मेलन को सफल बनाने हेतु बसपा नगर अध्यक्ष ने किया जनसंपर्क

खालौर में 28 अक्टूबर को होगा आयोजन 

औरंगाबाद( बुलंदशहर )बसपा नगर अध्यक्ष अज़ीम शाहिद ने खालौर में 28 अक्टूबर को होने जा रहे कार्यकर्ता सम्मेलन को सफल बनाने हेतु घर घर जाकर जनसंपर्क किया।

बसपा नगर अध्यक्ष अज़ीम शाहिद ने कार्यकर्ताओं को साथ लेकर कस्बे के वार्ड 15 में जनसंपर्क अभियान चलाया। घरों में जाकर पत्रक भेंट कर खालौर सम्मेलन में भाग लेने का निमंत्रण दिया। बताया कि बहुजन समाज पार्टी कार्यकर्ताओं का विशाल सम्मेलन 28 अक्टूबर को रामेश्वरी देवी नेत्रपाल सिंह स्पोर्ट्स स्टेडियम खालौर, जहांगीराबाद में आयोजित किया जा रहा है। सम्मेलन को बहुजन समाज पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक आकाश आनंद जी बतौर मुख्य अतिथि संबोधित करेंगे।

रिपोर्टर राजेंद्र अग्रवाल

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!