ब्लाक लखावटी में शिक्षक स्नातक एम एल सी चुनाव हेतु मतदान शांतिपूर्वक संपन्न
शिक्षक सीट पर 55 प्रतिशत और स्नातक सीट पर मात्र 20% मतदान ,एस पी सिटी ने किया मतदान केंद्र का दौरा

औरंगाबाद( बुलंदशहर )उत्तर प्रदेश विधान परिषद शिक्षक -स्नातक सीटों के लिए ब्लाक लखावटी मतदान केंद्र पर शुक्रवार को मतदान शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो गया। शिक्षक सीट पर 55% तथा स्नातक सीट पर मात्र 20 प्रतिशत वोट डाले गए। एस पी सिटी ने मतदान केंद्र का दौरा किया। थाना प्रभारी सुखवीर सिंह मय भारी पुलिस बल तैनात रहकर कड़ी चौकसी बनाए रहे।

मतदान अधिकारी नलकूप विभाग के एक्सईएन विपिन कुमार सिंह ने बताया कि शिक्षक सीट के लिए 341 मतदाताओं में से 187 ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया जबकि स्नातक सीट पर सिर्फ 20 प्रतिशत मतदाताओं ने वोट डाले।
शांति पूर्वक मतदान संपन्न कराने हेतु एस डी एम सदर अंगद यादव, एस पी सिटी अभिषेक प्रताप अजेय,सी ओ सिटी प्रखर पांडे, ने मतदान केंद्र का दौरा किया।
भाजपा विधायक अनूपशहर संजय शर्मा, जिलाध्यक्ष विकास चौहान , ब्लाक प्रमुख लखावटी ईश्वर सिंह पहलवान एडवोकेट, भाजपा जिला संयोजक रमेश चंद्र पांडेय, भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिलाध्यक्ष एवं पूर्व चेयरमैन राजकुमार लोधी उर्फ राजू लोधी, आदि ने मतदान केंद्र का दौरा कर मतदान का जायजा लिया।
मतदान में ब्लाक लखावटी के ग्यासुद्दीन, जब्बार हुसैन, अखिलेश कुमार और संजीव कुमार ने सहयोग किया। थाना प्रभारी सुखवीर सिंह,लखावटी चौकी प्रभारी रामेश्वर दयाल शर्मा मय भारी पुलिस बल तैनात रहकर कड़ी चौकसी बनाए रहे। मतदान सुबह आठ बजे से सायं चार बजे तक हुआ,
रिपोर्टर राजेंद्र अग्रवाल






