राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने किया पथ संचलन
विजय दशमी पर्व के उपलक्ष्य में हुआ आयोजन , राष्ट्र के लिए जीवन समर्पित करने का आवाहन

औरंगाबाद (बुलंदशहर )राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने विजय दशमी पर्व के उपलक्ष्य में पदसंचलन कार्यक्रम का आयोजन किया। गणवेश धारी सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने कदम से कदम मिलाकर पदसंचलन किया। वक्ताओं ने कार्यकर्ताओं से अपना जीवन राष्ट्र हित मे समर्पित कर राष्ट्र सेवा करने का आवाहन किया,

जहांगीराबाद रोड़ स्थित डायमंड वाटिका में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ कार्यकर्ताओं के एकत्रीकरण होने के पश्चात सह विभाग प्रचारक देशराज ने मां भारती व डॉ केशव राम हेगडेवार के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्ज्वलित कर पुष्पार्चन करके किया। अपने उदबोधन में उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ राष्टृ की सेवा के लिए समर्पित है। संघ का संकल्प देश को सशक्त राष्टृ एवं हर क्षेत्र में विश्वगुरु बनाने का है।संघ का लक्ष्य है कि भारत विश्व का नेतृत्व करे और हर क्षेत्र खेल संस्कृति विज्ञान औद्योगिक विकास उत्पादन आदि में अग्रणी हो इसके लिए समस्त कार्यकर्ताओं को अनुशासित और मर्यादित आचरण करते हुए समर्पित भाव से काम करना होगा।
पथ संचलन में ब्लाक लखावटी के प्रत्येक गांव से आए गणवेश धारी सैकड़ों स्वयंसेवकों ने कदमताल करते हुए भारत माता का जयघोष करते हुए भाग लिया। कस्बे के विभिन्न मार्गों पर से होते हुए पदसंचलन पुनः उद्गमस्थल डायमंड वाटिका पहुंच कर संपन्न हुआ। इस अवसर पर पूर्व चेयरमैन राजकुमार लोधी उर्फ राजू लोधी, ऋषि पाल भड़ाना,शिवकुमार पाठक, चमन शर्मा,शंकर लाल,बालकराम शर्मा, दुलीचंद सैनी नरेश तायल जयप्रकाश गुप्ता नवनीत गुप्ता, बौबी शर्मा, नितिन सिंघल राजेश गोयल पप्पी गूर्जर,मोहक बंसल, राजीव कौशल वीरेंद्र सिंह गुड्डू गूर्जर, विष्णु शर्मा, आदि सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। कस्बा चौकी इंचार्ज सोबरन सिंह मय पुलिस बल तैनात रहकर कड़ी चौकसी बनाए रहे।
रिपोर्टर राजेंद्र अग्रवाल






